समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- दलसिंहसराय, नि.स.। स्थानीय अंचल कार्यालय परिसर से मंगलवार को अपराह्न फिल्मी स्टाइल में एक बदमाश को गिरफ्तार कर ले जाने की वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही। लोगों के अनुसार वर्दी के अलावे सिविल ड्रेस में चार चक्का से पहुंची पुलिस ने पान दुकान पर पुड़िया ले रहे एक व्यक्ति को बिना कोई मौका दिये अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं पास में लगी उसकी बाइक को भी लेते चली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलसिंहसराय थाने के अजनौल डीह, वार्ड संख्या 8 के पारस महतो के रूप में वहां मौजूद कुछ लोगों ने की है। गिरफ्तार करने की कार्रवाई में शामिल पुलिस बेगुसराय जिले के मंसूरचक थाने की बतायी गई है। बताते हैं सांठा में गत वर्ष सीएसपी लूट कांड में आरोपी बनाये गये पारस की मंसूरचक थाने की पुलिस को तलाश थी। लूट कांड को ले मंसूरचक में कांड संख्या 15/2...