दलमा वन अभयारण्य में लग्जरी कॉटेज का लुत्फ उठायेंगे पर्यटक
जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर (विधासागर)।प्रकृति और जंगल के बीच सुकून भरा समय बिताने के शौकीन पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। दलमा वन्यजीव अभयारण्य में जल्द ही लग्जरी कॉटेज की सुविधा पर्यटकों को मिलेगी। वन विभाग यहां 30 आधुनिक कॉटेज का निर्माण करा रहा है। उम्मीद है कि इस वर्ष दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और अगले साल से पर्यटक यहां ठहर सकेंगे।इस परियोजना के तहत 15 कॉटेज दलमा टॉप पर बनाए जा रहे हैं, जबकि 15 कॉटेज मकुलाकोचा क्षेत्र में तैयार किए जा रहे हैं। इन कॉटेज का डिजाइन खास तौर पर तिकोना रखा गया है, जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप भी होगा। वन विभाग इस पूरी परियोजना पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा : कॉटेज में पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.