दलमा में वन्यजीवों की संख्या बढ़ी, हाथियों की घटती संख्या चिंताजनक
जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। दलमा वन अभ्यारण्य में वार्षिक पशुगणना पूरी हो गई है। प्रारंभिक आकलन में भालू, बार्किंग डियर, लाल गिलहरी, मोर, नेवला एवं बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी के संकेत हैं। पिछली गणना में 39 भालू थे, इस बार 45 से अधिक होने का अनुमान है। हालांकि, हाथियों की संख्या लगातार घट रही है, जो चिंता का विषय है। कभी 150 से अधिक हाथी दर्ज थे, अब ये रिहायशी इलाकों में चले गए हैं। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी। पिछली गणना में 362 जंगली सुअर, 1026 बंदर, 245 मोर व 113 खरहा पाए गए थे। अवैध शिकार पर नियंत्रण व संरक्षण से पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत हुआ है। इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.