जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर। दलमा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सैलानियों को नया अनुभव देने की तैयारी हो रही है। पिंडराबेड़ा क्षेत्र में 15 कमरों वाला आधुनिक हैंगिंग इको रेस्ट हाउस बनाया जा रहा है, जिसका एक हिस्सा पहाड़ से लटका रहेगा। इससे पर्यटक प्रकृति के बेहद करीब रहकर जंगल, सुबह की धुंध और पक्षियों की आवाज का आनंद ले सकेंगे।पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां एक आधुनिक रेस्टोरेंट भी तैयार किया जा रहा है, जिससे खाने-पीने की समस्या दूर होगी। अब तक इस इलाके में ऐसी व्यवस्था नहीं थी।दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है और काम तेजी से चल रहा है। यह भी पढ़ें- राज्य का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर शुरू, घायल हाथियों को मिलेगा त्वरित इलाज

हिंदी हिन्दुस्तान...