दलमा में दिखा दुर्लभ डेथ्स हेड हॉकमोथ नामक पतंगा
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- दलमा ईस्ट के जंगल में दुर्लभ ग्रेटर डेथ्स हेड हॉक मॉथ मिलने से वनकर्मियों और प्रकृति प्रेमियों में उत्साह है। अपनी अनोखी बनावट और शरीर पर बने खोपड़ी जैसे निशान के कारण पहचान रखने वाला यह मॉथ दलमा की जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इसकी मौजूदगी को लेकर फॉरेस्टर में खास उत्सुकता है, क्योंकि यह दुर्लभ प्रजाति है। ग्रेटर डेथ्स हेड हॉक मॉथ को बी रॉबर यानी मधुमक्खी लुटेरा भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से रात में सक्रिय रहता है और इसके पंखों का फैलाव करीब 13 सेंटीमीटर तक होता है। भारत और एशिया के कई हिस्सों में पाया जाने वाला यह मॉथ मधुमक्खियों के छत्तों में घुसकर शहद हासिल करने के लिए प्रसिद्ध है। इसके शरीर से निकलने वाली विशेष मीठी गंध और मजबूत जीभ उसे छत्ते तक पहुंचने में मदद करती है। इसकी सबसे आकर्षक विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.