दलमा बुरू सेंदरा को राजकीय समारोह घोषित करने की मांग
जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- दलमा बुरू सेंदरा को लेकर गदड़ा ग्राम में मंगलवार को आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता दलमा राजा राकेश हेम्ब्रम ने की, जबकि जुगसलाई के तोरोप परगना बाबा दशमत हांसदा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान दलमा बुरू सेंदरा के सफल आयोजन, संरक्षण और व्यापक स्वरूप देने को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में पहली बार दलमा पहाड़ में प्रति वर्ष होने वाले आदिवासियों के पारंपरिक सांस्कृतिक पर्व सेंदरा को राजकीय समारोह घोषित करने की मांग उठाई गई। इस संबंध में राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही सेंदरा को चार राज्यों के आदिवासी समाज की भागीदारी के साथ भव्य स्वरूप देने और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए विशेष रणनीति पर भी सहमति बनी। बैठक में सुतान टांडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए फंड की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.