आदित्यपुर, दिसम्बर 22 -- चांडिल, संवाददाता। प. सिंहभूम जिला के हाट गम्हरिया क्षेत्र से रेस्क्यू किए गए तीन माह के नन्हे नर हाथी ''बादल'' को रविवार को दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी स्थित माकुलकोचा के चेकनाका लाया गया। अब पहले से रखी गयी मादा हाथी रजनी को नया साथी मिल गया है। यह नन्हा हाथी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। डीएफओ सबा आलम अंसारी व मेडिकल टीम निगरानी में नन्हे हाथी की देखरेख हो रही। रेस्क्यू के बाद दलमा पहुंचने पर स्थानीय, चाईबासा एवं गुजरात के वनतारा के मेडिकल चिकित्सकों की देखरेख में उसका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मेडिकल टीम द्वारा नन्हे हाथी को ठंड से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है। मेडिकल टीम ने बोतल से दूध भी पिलाया। बता दें कि दलमा के माकुलाकोचा में पहले से मौजूद मादा हाथी रजनी को भी वर्ष 2007 में ईचाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.