दलमा पहाड़ की तलहटी में विकसित होंगे पार्क: सरयू
जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ दलमा पहाड़ की तलहटी का संयुक्त भ्रमण कर तीन स्थानों पर पार्क, तालाब, पाथ-वे व चिल्ड्रेन पार्क बनाने की घोषणा की। ये स्थान चंद्रावती नगर-गोपाल नगर के पीछे, कुमरूम बस्ती के पास और पारडीह के सामने होंगे। श्री राय ने बताया कि इन सुरम्य स्थानों को विकसित कर पर्यटन, पिकनिक व खेलकूद का केंद्र बनाया जाएगा। पारडीह में जर्जर संरचना के पास गाद भरे तालाब को खोदकर पुनर्जीवित किया जाएगा। डीएफओ ने प्रस्तावों पर सहमति जताई। वन महोत्सव पर पहाड़ पर उपयोगी पौधे लगाने व युवाओं के लिए ट्रैकिंग रूट विकसित करने की भी संभावना तलाशी जाएगी। इससे क्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.