दलमा ज्वालामुखी एवं दूधी नाला संरचना को भूगर्भीय धरोहर घोषित करने की मांग की
जमशेदपुर, जून 5 -- जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक सरयू राय ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दलमा महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र एवं मांडू के दूधी नाला की भू-संरचनाओं को 'जियोलॉजिकल हैरिटेज' घोषित करने की मांग की है।सरयू राय ने कहा कि दलमा क्षेत्र करीब 160 करोड़ वर्ष पुराना महासागरीय ज्वालामुखी का अवशेष है, जो दो टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव से बना। यहाँ चिलगू के पास ज्वालामुखीय राख और 'पिलो लावा' जैसी दुर्लभ संरचनाएँ मौजूद हैं, जो मानवीय हस्तक्षेप से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। दूधी नाला क्षेत्र महादेशीय हिमनदों से निर्मित अनमोल भूगर्भीय धरोहर है।विधायक ने चेतावनी दी कि अगर इन्हें अविलंब संरक्षित नहीं किया गया तो ये अज्ञानतावश नष्ट हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारीज कदमा शाखा में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जियोलॉजिकल सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.