दलबदल कानून में सुधार संबंधी याचिका पर केंद्र को नोटिस
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दलबदल विरोधी ढांचे में व्यापक सुधार की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र, चुनाव आयोग और विधि आयोग से जवाब मांगा है। जनहित याचिका में निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा अयोग्यता की कार्यवाही से बचने और चुनी हुई सरकारों के अस्तित्व को प्रभावित करने के लिए इस्तीफों के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई गई है। चुनाव आयोग और विधि आयोग के अलावा, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने ए. सेतु द्वारा दायर जनहित याचिका पर कानून एवं न्याय मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय को भी नोटिस जारी किया है। वकीलों आर. सतीश कुमार और जतिन के माध्यम से दायर इस जनहित याचिका में सांसदों और विधायकों द्वारा 'रणनीतिक इस्तीफों' के दुरुपयोग को रोकने को निर्देश देने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.