दलदल युक्त रास्तों से ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से लगाई गुहार
बांदा, मई 11 -- बांदा। मवई बुजुर्ग के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव में कीचड़ भरे रास्तों की समस्या दूर कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। बारिश के मौसम में तालाब का पानी भी रास्तों पर आ जाता है। इससे न केवल आने-जाने वाले रास्ते बंद जैसे हो जाते हैं, बल्कि बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी बहुत ही मुश्किल होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान ग्रामीण श्यामबाबू,राजू वर्मा, राहुल,गीता,पचुवा प्रजापति, रामदुलारी,सुशीला ,मैना, फूलकुमारी, शियापति,राजेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.