हमीरपुर, फरवरी 8 -- राठ, संवाददाता। रविवार सुबह स्यावरी रोड पर साथी के साथ शौचक्रिया करने गया आठ वर्षीय बालक कीचड़ भरे दलदल में फंस गया। उसके चीखने पर वहां से निकल रहे युवक ने रस्सी डालकर उसे दलदल से बाहर निकाला। तब लोगों ने राहत की सांस ली। जनपद महोबा के रामनगर मोहल्ला निवासी जीतेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र नितिन अपनी दादी के साथ कस्बे के नहर बाईपास स्थित राधे गार्डन में अपनी बुआ की शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह अपने साथी के साथ स्यावरी रोड पर शौचक्रिया करने गया था। लेकिन अनजान नितिन दलदल में साथी के साथ घुस गया। साथी तो बाहर निकल गया। लेकिन नितिन दलदल में फंसकर गया। शोर सुनकर वहां से निकल रहे स्यावरी गांव के जितेंद्र राजपूत ने पुलिस और दमकल को फोन किया। देर होती देख जितेंद्र राजपूत खुद ही दलदल में घुस गए और 30-40 फीट दूर रस्...