धनबाद, मार्च 29 -- ईस्ट बसुरिया ओपी के बड़की बौआकला 7 नंबर भूली/तेतुलमारी रोड के समीप एक दलदलनुमा गड्ढे में शनिवार की संध्या एक गाय फंस गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे के बाद काफी मशक्कत के बाद उक्त गाय को दलदल से निकाला गया। इसमें रूपलाल साव, त्रिपुरारी कुंभकार, शिवा साव, रोहित कुमार, नराहुल महतो, आनंद महतो, सुमित महतो, सनोज चौधरी, लखीकांत बाउरी, दीपक महतो, राजेश महतो, राजेश साव, अजय साव, देवाशीष महतो, रूपलाल साव, संजय निषाद, अमूल कुंभकार, शिव कुमार महतो आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...