वाराणसी, सितम्बर 30 -- लखीमपुर खीरी जा रहा 308 पहिया वाला मल्टी एक्सल वैक्यूम बॉयलर मंगलवार को डाफी टोल प्लाजा के पास बने वैकल्पिक रास्ते के दलदल में फंस गया। 200 टन वजनी बाहुबली को दलदल से निकालने के लिए डबल इंजन हाइड्रा लगा लेकिन उसके पहिए टस से मस नहीं हुए। वैकल्पिक रास्ते पर आई बाधा दूर कराने में कई विभागों के कर्मचारी जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि बुधवार को वह आगे बढ़ेगा। ओड़ीसा के पारादीप बंदरगाह से वैक्यूम बॉयलर झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों से होता हुआ रविवार को यूपी की सीमा में पहुंचा था। चंदौली से आगे और डाफी टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले रूका था। इसके लिए हाइवे की जगह-जगह चौड़ाई बढ़ाने के साथ वैकल्पिक रास्ते भी बनाए जा रहे हैं। डाफी प्लाजा के पास बने वैकल्पिक रास्ते पर बिछी स्लीपर पर जब बाहुबली चढ़ा तो नीचे की जमीन उसके वजन से धंस...