गिरडीह, फरवरी 18 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड एवं कोडरमा जिले के मरकच्चो सीमा क्षेत्र अंतर्गत दलदल गांव में बुधवार को प्रतिपदा तिथि एवं शतभिषा नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शतचंडी सह हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 1100 कुंवारी कन्याओं, महिलाओं के साथ-साथ हजारों बच्चों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कलश यात्रा दलदल गांव स्थित यज्ञशाला से प्रारंभ होकर जटहा, करगाली, बेजुडीह, कोसमाय, पन्दना सहित आधा दर्जन गांवों का भ्रमण करती हुई पन्दना स्थित हथिया चट्टान के पंचखेरो उत्तरवाहिनी नदी तक पहुंची। वहां आचार्य पंडित भागीरथ पांडेय एवं अन्य महापंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच प्रमुख पुजारी तारकेश्वर गोप एवं उप पुजारी मुकेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.