दलदल गांव के पास कमला तटबंध पर चारपहिया वाहन पलटने से चार सवार जख्मी, दो रेफर
मधुबनी, मई 12 -- मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने के दलदल गांव के पास कमला तटबंध पर मंगलवार को एक चौपहिया वाहन पलटने से उसमें सवार चार लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवक सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर के दिनेश शर्मा का पुत्र नीतीश कुमार(20) तथा महेश शर्मा का पुत्र ललित कुमार(18) बताया गया है। जबकि वाहन में बैठे अन्य दो लोगों को भी मामूली चोट लगी है। गाड़ी में बैठे मामूली रूप से जख्मी दोनों लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल पर इलाज के लिए लाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने दोनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- हाइवा व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल, दो रेफरघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के सिमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.