लातेहार, जनवरी 4 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले के गारू प्रखंड के दलदलिया में पेसा नियमावली विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेम्स हेरेंज ने कहा कि पीटीआर एरिया सहित पूरे वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परियोजना के लिए अब ग्रामसभा की मंजूरी अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से वन विभाग जिस क्षेत्र में एकछत्र अधिकार समझता था, वहां अब ग्रामसभा सर्वोच्च होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक आदिवासी लोकगीत व नृत्य से किया गया। इसके बाद केलसा नदी तट पर गांव के पाहन राजेश्वर सिंह ने पूजा-पाठ कर जल, जंगल और जमीन को अवैध दोहन से बचाने की कामना की। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजू उरांव और पाहन के नेतृत्व में जल संरक्षण के उद्देश्य से पत्थरों की बंधाई कर प्रतीकात्मक पहल की। सभा में निर्णय लिया गया कि गांव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.