सहरसा, जून 19 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमीन की खरीद बिक्री के अचानक दाम बढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 19 जून से नई सरकारी दर लागू होते ही रजिस्ट्री ऑफिस में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को दिनभर जिला निबंधन कार्यालय में कर्मी, कातिब और रजिस्ट्री कराने आये लोगों में नई दर पर चर्चा होती रही। यह भी पढ़ें- जमीन की रजिस्ट्री होगी महंगी, नई एमवीआर दर से जेब होंगी ढीलीनई दर की जानकारी न्यूनतम वेल्यू रेट यानी एमवीआर के बढ़ने के साथ साथ स्टाम्प शुल्क में भी बढोत्तरी होने से जमीन खरीदने वाले को अब काफी महंगा साबित होने वाला है। जानकारी अनुसार 1.6 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र तथा 2.0 प्रतिशत शहरी क्षेत्र व पेरिफेरल क्षेत्र यानी शहरी सीमा से सटे क्षेत्र का एमवीआर बढ़ गया है। साथ ही अब स्टाम्प शुल्क भी एक प्रतिशत अधिक बढ़ा दिया गया...