संतकबीरनगर, मार्च 24 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के चनहवा टोला में पालतू भैंसे के हमले में एक मासूम बच्ची के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार परेशान है और न्याय के लिए भटक रहा है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव में पाले गए भैंसे ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल उसका इलाज कराया, लेकिन घटना के बाद से अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार ने बताया कि उन्होंने नौलखा चौकी, मेंहदावल थाना, क्षेत्राधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायत की, लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी न्याय नहीं मिला। उल्टा, शिकायत करने पर गांव के कुछ दबंग लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.