मेरठ, मार्च 18 -- परिजन जिसको दर-दर ढूंढ रहे थे, उसका शव मोर्चरी में रखा था। बुधवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक अपने जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने ने बताया कि जिस व्यक्ति की तलाश में वह आया है उसका शव तीन दिन पहले पेड़ से लटका मिला था। जानकारी के अनुसार सोमवार को रजबन स्थित धोबी घाट के पास एक युवक का शव पेड़ से मिला था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा दिया था। बुधवार को गाजियाबाद में मजदूरी करने वाला गुलाब कुमार अपने जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराने सदर बाजार थाने पहुंचा। थाना प्रभारी को फोटो दिखाया। जिस पर पुलिस ने बताया कि इस युवक ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुजीत पुत्र कमलेश के रूप में हुई है।वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.