मैनपुरी, जून 12 -- किशनी। नगर के सांई मंदिर मैदान पर खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दर्श क्रिकेट क्लब ने गोगा जी क्रिकेट क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गोगा जी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 104 रन बनाए। जिसमें ऋतिक रावत ने 25 और कृष्णा ने 20 रन का योगदान दिया। आरुष ने 3 विकेट झटके। जवाब में दर्श क्लब ने मात्र 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 106 रन बनाकर जीत दर्ज की। सार्थक ने शानदार 53 रन बनाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच व सीरीज चुना गया। उद्योगपति विक्की चौहान, पंकज चौहान और प्रशांत तिवारी ने पुरस्कार बांटे। अंपायरिंग शरद चतुर्वेदी, प्रशांत चौहान, शिवम राठौर, देव चौहान ने व कमेंट्री गोपाल भदौरिया ने की। इस मौके पर रामनरेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विजय चतुर्वेदी, विनोद राठौर, उमंग गुप्ता, रवि कठेरिय...