दर्शिल और सक्षम ने जीते खिताब
हल्द्वानी, अगस्त 10 -- हल्द्वानी। बरेली और देहरादून में आयोजित अलग-अलग शतरंज प्रतियोगिताओं में हल्द्वानी के युवा खिलाड़ियों ने दोहरी ट्रॉफी जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। रविवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित ओपन शतरंज प्रतियोगिता में हल्द्वानी के दर्शिल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा के अंडर-15 वर्ग में हल्द्वानी के सक्षम दर्शन ने खिताबी जीत दर्ज की। गौरतलब है कि ये दोनों ही खिलाड़ी पूर्व में भी राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष समित टिक्कू, प्रशिक्षक नीरज साह, दीपक पाल आर्य, किशन तिवारी सहित अन्य ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- Bareily News: दर्शेल सूटेरी बने माइंड मास्टर्स ओपन रैपिड शतरंज के विजेता
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.