दुमका, अप्रैल 3 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर में गुरुवार को दर्शन विभाग के सेमस्टर 5 की प्रोजेक्ट वर्क मौखिक परीक्षा ली गयी। परीक्षा में शिकारीपाड़ा डिग्री महाविद्यालय से डॉ रामा शंकर गुप्ता एक्सटर्नल के रूप में आमंत्रित थे। सेमस्टर 5 ऑनर्स की मौखिक परीक्षा में सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। ज्ञात हो की सेमस्टर 5 की प्रोजेक्ट वर्क परीक्षा कूल 100 मार्क्स की ली गई। जिसमें प्रोजेक्ट कॉपी कूल अंक 60 तथा मौखिक परीक्षा 40 नंबर की ली गयी। इस अवसर पर इंटरनल के रूप मे महाविद्यालय की दर्शन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्राध्यापक डॉ रूपम कुमारी उपस्थित रही l महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग, वनस्पति विभाग, समाज शास्त्र तथा राजनीती शास्त्र की भी मौखिक परीक्षा ली गयी। मौखिक परीक्षा में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर आ...