उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को जिले के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति के चतुर्थ स्वरूप 'मां कुष्मांडा' की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के समापन की ओर बढ़ने और रविवार की छुट्टी होने के कारण मंदिरों में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया। शहर के बाईपास स्थित मां पूर्णाधाम से लेकर ऐतिहासिक बड़ा दुर्गा मंदिर तक, हर तरफ केवल मां के जयकारे और भक्ति की सुगंध महसूस की गई। रविवार का दिन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में भक्त नगर के मंदिरों में पहुंचे। नगर के प्रमुख देवी मंदिरों-मां पूर्णाधाम, कल्याणी देवी, बड़ा दुर्गा मंदिर, लड़ैती देवी मंदिर और मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ इस कदर रही कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.