झांसी, मार्च 25 -- रक्सा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। झांसी-शिवपुरी एनएच पर स्थित प्रसिद्ध करौंदी माता मंदिर में दर्शन-पूजन को आई श्रद्धालु के गले से महिला ने पलक झपकते ही चेन चुरा रही। वहीं वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। शिवपूरी हाईवे पर प्राचीन करौदी माता मंदिर है। जो आस्था का केंद्र है। नवरात्र में यहां पैर रखने की जगह तक नहीं रहती। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहता है। बीते रविवार को एक रेलवे कर्मचारी अपनी पत्नी सुषमा के साथ मंदिर में दर्शन-पूजन को आए थे। आरोप है कि मंदिर में प्रवेश करते ही आगरा की रहने वाली हिना नामक महिला उसके पीछे लग गई। जैसे ही सुषमा का ध्यान इधर-उधर हुआ। तभी उसने हाथ डालकर सोने की चेन चुरा ली। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वहां ड्यूटी दे र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.