चम्पावत, अप्रैल 11 -- मृदुल, टनकपुर। टनकपुर के मां पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां पूर्णागिरि के बाद भक्तों ने नेपाल स्थित सिद्धबाबा के दर्शन किए। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। यहां देर रात तक हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर मां के दर्शन के लिए बारी का इंतजार करते रहे। रात के समय पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय रहीं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था सुचारू चल रही हैं। मेला समिति अध्यक्ष किसन तिवारी ने बताया कि स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। मां पूर्णागिरि के बाद श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.