उन्नाव, मार्च 25 -- नवई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुशहरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान परिजनों से बिछड़े दो बच्चों को अजगैन पुलिस और मेला कमेटी ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। मेला मालिक ज्योतिरादित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को नवरात्रि पर्व पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हसनगंज गांव निवासी बबली सिंह अपने बेटे गुन्नू को लेकर दर्शन करने आई थी, लेकिन भीड़ में बच्चा लापता हो गया। रोते बच्चे को देख ग्रामीणों ने मेला कमेटी कार्यालय पहुंचाया। वहां तैनात महिला कांस्टेबल गुड़िया ने तुरंत परिजनों से संपर्क कर गुन्नू को सकुशल सौंप दिया। इसी क्रम में शाहपुर सिंदौरा गांव निवासी पुष्कर परिवार के साथ कुसुंभी मंदिर दर्शन को आया था। मेले में उसकी चार वर्षीय बेटी गौरी भीड़ में बिछड़ गई। मेला कमेटी व महिला सिपाही गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.