औरैया, जनवरी 15 -- अजीतमल, संवाददाता। अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर गुरुवार देर शाम श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद मासूम बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहंुचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बाबरपुर निवासी अजय पुत्र संतोष अपने तीन वर्षीय पुत्र चिराग के साथ मित्र आशीष पुत्र अतिवीर निवासी आज़ाद नगर अजीतमल तथा रवि पुत्र गोपीचंद्र निषाद के साथ चकरनगर (इटावा) स्थित भारेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। वापसी में ऑटो अजय चला रहा था। जैसे ही ऑटो सिकरोड़ी गांव के समीप पहुंचा, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सभी सवार घायल हो गए, जबकि चिराग को मामूली खरोंचे आईं। दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.