हमीरपुर, मई 27 -- राठ, संवाददाता। हनुमान मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे 65 वर्षीय वृद्ध की बाइक से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी बृजभान अहिरवार ने बताया कि गांव के रामसहाय ने मंगलवार को जनपद महोबा के काकुन स्थित हनुमान मंदिर में रोट (प्रसाद) चढ़ाया था। गांव के कई लोगों के साथ 65 वर्षीय बड़े भाई कालीचरण भी भगवान दर्शन के लिए गए थे। मंदिर से जब वापस लौट रहे थे तभी सुकलहरी गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शाम तकरीबन 8 बजे घायल अवस्था में एंबुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई के नाम सवा दो बीघा कृषि योग्य भूमि है। जिस पर खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। पत्नी पनकुर, पुत्...