भदोही, मार्च 22 -- भदोही, संवाददाता। मिर्जापुर मां विन्ध्याचल मंदिर से दर्शन करके लौट रहे दो युवकों को मनबढ़ों ने पीट दिया। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। औराई थाना क्षेत्र के जेठूपुर गांव निवासी दीनानाथ दुबे ने तहरीर में कहा कि बेटा ऋषि दुबे अपने दोस्त रचित त्रिपाठी के साथ मिर्जापुर दर्शन को गया था। वहां से वापस आते समय वासुदेवपुर फ्लाईओवर के बगल में आरोपितों ने दोनों को रोककर गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने पूरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने मामले में ओम गुप्ता निवासी महराजगंज और अरमान यादव निवासी विक्रमपुर तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...