लखनऊ, जुलाई 6 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर जारी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार लखनऊ के दो दिवसीय दौरे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके दौरे पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए हैं, तो क्या वह "दर्शन" करने नहीं जाएंगे? सपा अध्यक्ष की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब राम मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। माना जा रहा है कि उनका इशारा इसी विवाद की ओर था। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नितिन नवीन का लखनऊ दौरा पूरी तरह संगठनात्मक कार्यक्रमों पर केंद्रित रहा। इस दौरान वह प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और अन्य वरि...