बस्ती, मई 12 -- परसरामपुर। थानाक्षेत्र के श्रृंगीनारी मंदिर में मंगलवार को दर्शन-पूजन करने आई महिला की चेन चोरी हो गई। चोर गले से चेन झटक कर फरार हो गए। महिला को जानकारी होने पर वहां हड़कंप मच गया। महिला का कहना था कि चेन 20 ग्राम सोने की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही थी। दौलतपुर गांव की रहने वाली सावित्री देवी पत्नी देवेंद्र मिश्रा मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से सोने की चेन चुरा लिया। पुलिस संदिग्ध लोगों की पहचान कर चोर तक पहुंचने में जुटी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में पूजा व मेलों में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- बांका : फतेहपुर महारानी स्थान में फिर हुई चोरी, सीसीटीवी सिस्टम भी ले गए चोर बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था को ले...