मिर्जापुर, मार्च 16 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़बड़ा शीतला धाम में सोमवार को दर्शन पूजन करने आई दो महिला श्रद्धालुओं की दुकानदार ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घायलों को हलिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मध्य प्रदेश के छेरिया मारकुंडी निवासी कांता की 32 वर्षीय पत्नी सरस्वती अपनी नातिन अन्नू उर्फ अनमोल का 3 वर्ष पूरा होने पर शीतला धाम में झालर उतरवाने आई थी। उनके रिश्तेदार ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरिया दह भैसौड़ गांव निवासी हीरालाल की 50 वर्षीय पत्नी राजकुमारी भी आई थीं। दर्शन पूजन के बाद दोनों मिट्टी का चूल्हा लेने के लिए एक स्थानीय दुकानदार के यहां पहुंची। मिट्टी के चूल्हे का दाम दुकानदार ने 100 रूपये बताया। जिसमें कुछ कम करने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.