अल्मोड़ा, मार्च 21 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अल्मोड़ा के सरकार की आली में दर्शन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के अलावा विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी संस्कृतिक का प्रदर्शन किया। मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की प्रस्तुतियों से हुई। लोकगायक महिपाल मेहता ने मधुर गीतों से समां बांधा। लोक कलाकार गोकुल बिष्ट और टीम ने छपेली नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश की टीम ने भी कत्थक और भरतनाट्यम के सुंदर समन्वय दिया। पंजाब की टीम ने अपने पारंपरिक जिंदवा, गिद्दा और भांगड़ा नृत्यों से जोश भरा। मध्य प्रदेश की टीम ने बधाई और नौरता नृत्य से अपनी सांस्कृतिक विरासत दिखाई। यहां मुख्य अतिथि रवि रौतेला,...