दर्शना द स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह
हापुड़, मार्च 29 -- दर्शना द स्कूल में रविवार को यूकेजी कक्षा के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया। समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। विशेष रूप से बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों भुवि और आरोही सैनी ने बेहद सुंदर और प्रभावशाली अंदाज में किया, जिससे समारोह और भी आकर्षक बन गया। दोनों विद्यार्थियों की प्रस्तुति और मंच संचालन की सभी ने सराहना की।इस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.