दर्शनार्थियों से भरी बस दुघर्टनाग्रस्त, यात्री सुरक्षित
गौरीगंज, जुलाई 27 -- अमेठी। संवाददाता भाले सुलतान क्षेत्र में प्रतापगढ़ के मनगढ़ जा रही दर्शनार्थियों से भरी एक निजी बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो जाने से वारिशगंज के इमलीगांव रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 35 दर्शनार्थी सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बच गए, जबकि बस चालक घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय सड़क पर स्पीड ब्रेकर होने के कारण बस की रफ्तार धीमी थी। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया। बस के डिवाइडर से टकराते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक का पैर बस के अंदर फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उसे ट्रामा सेंटर जगदीशपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.