प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- सांगीपुर। लालगंज थानाक्षेत्र के रोहाडा निवासी आदर्श सिंह पुत्र सुरेश बहादुर सिंह ने थाने पर शिकायत कर बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह परिवार के साथ घुइसरनाथ धाम दर्शन कर रहा था । इसी बीच संजय, ध्रुवराज, नीलम पत्नी संजय, किसन निवासी दुल्लापुर, ममता पत्नी नंदलाल और राम कुमार रॉड से पीटने लगे। यह देख चाचा लाल बहादुर सिंह, चाची नीलम सिंह, बहन लाली सिंह बीच बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...