बेगुसराय, मार्च 27 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट शीतला धाम परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट गुरूवार की रात खुलने के बाद से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजन, दर्शन के लिए उमड़ रही है। खोंईछा भरने के लिए महिलाओं को काफी भीड़ देखी गई। बेगूसराय जिले के विभिन्न गांवों से लेकर आसपास के कई जिले के लोग माता के दर्शन व पूजन के लिए आये। माता दुर्गा के दर्शन -पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने माता शीतला की भी पूजा अर्चना की। महंत महेश दास जी महाराज ने बताया कि शुक्रवार से चार दिवसीय माता शीतल महोत्सव शुरू हुआ है। वासंतिक नवरात्र को लेकर माता शीतल मंदिर को आकर्षक व मनमोहक तरीके से संजाया व संवारा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...