लखनऊ, जनवरी 28 -- युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने और विज्ञान के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के मकसद से अलीगंज आंचलिक विज्ञान नगरी में बुधवार को नॉलेज ऑन स्फीयर यानी और साइंस एक्सपो में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नई सुविधा का उद्घाटन किया। इस अनोखी तकनीकी को नोआ ने विकसित किया है। इसमें दर्शक एक गोलाकार स्क्रीन पर पृथ्वी, सूर्य के अलावा अन्य ग्रहों को नजदीक से थ्री डी तकनीक के जरिए देख सकेंगे। डिप्टी सीएम ने साइंस एक्सपो बुकलेट, पोस्टर एवं पब्लिक ब्रोशर का विमोचन किया। उन्होंने संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टॉलों को देखा व वैज्ञानिकों, छात्रों और स्वयंसेवकों से संवाद किया। कार्यक्रम में लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.