मेरठ, जून 1 -- एसपी देहात सोमवार शाम खरखौदा थाना पहुंचे यहां सीओ किठौर व पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के चलते एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ किठौर प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने पुलिस बल के साथ थाना से बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान खासपुर मोड पर एसपी देहात की मोजूदगी में दर्जनभर वाहनों के चालान व सीज किया गया। इसके बाद थाने पहुंचसीओ किठौर व थाना प्रभारी के साथ बैठक कर विवेचनाओं व क्राइम संबंधित मुद्दों पर वार्ता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...