रुद्रपुर, मार्च 28 -- दिनेशपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर महिला समिति की ओर से आयोजित बसंती पूजा महोत्सव का दशमी पूजा और दर्पण विसर्जन के साथ श्रद्धा के साथ समापन हो गया। शनिवार सुबह मंदिर परिसर में मुख्य पुरोहित बनमाली चक्रवर्ती तथा शुभम चक्रवर्ती ने विधि-विधान से दशमी पूजा कराई। पूजा के दौरान पूरे वातावरण में मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों की गूंज रही। दशमी पूजा के उपरांत श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दर्पण विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में तेल और सिंदूर अर्पित कर भावभीनी विदाई दी। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सामूहिक रूप से सिंदूर की होली खेली। 'बसंती माई' के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में ममता हालदार, शिखा ढाली, सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.