धनबाद, अप्रैल 13 -- मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से 16 अप्रैल को आयोजित प्रतिष्ठित दर्पण जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए फाइनल ऑडिशन रविवार को श्री अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। इसमें 21 श्रेष्ठ प्रस्तुतियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में प्राप्त कुल 115 प्रस्तुतियों में से चयनित 28 प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियो- एकल (जूनियर) एकल (सीनियर) और समूह नृत्य में विभाजित किया गया है। प्रत्येक श्रेणी में विजेता एवं उपविजेता को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दर्शकों की पसंद के आधार पर एक विशेष दर्शक चयन पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। अंतिम एवं फाइनल ऑडिशन के निर्णायक के भूमिका में विनोद शर्मा एवं आबदा परवीन, पूजा मैडम, सिमरन मैड...