पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट में पिछले दिनों बिजली के करंट से संविदा पर कार्यरत लाइन मैन की मौत के मामले में उसकी पत्नी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। वहां सुनवाई न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर आ गई। यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी पीड़ा बताते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए अचानक गिर पड़ी। यहां विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सीधे सवाल उठाए। बोली लाइनमैन के बजाए मेरे पति को सीढ़ी पर चढ़ाया गया। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट में विजय नाम के संविदा लाइन मैन कर्मी की लाइन में काम करते वक्त अचानक करंट आने से मौत हो गई थी। कर्मी की मौत के बाद व्यवस्थाओं पर और सिस्टम पर सवाल उठे थे। डीएम की पहल पर विभागीय मदद के अलावा एक जांच समिति का भी गठन किया गया है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। श...