दर्द प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डॉ. शिशिर सम्मानित
गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डॉ. शिशिर सिंह श्रीनेत को नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल पेन सोसाइटी की राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्कृष्ट चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीते पांच मई को किया गया था। यह सम्मान सोसाइटी के डायरेक्टर डॉ. पी सुरंगे और आईपीएसडी अध्यक्ष डॉ. गौतम दास ने दिया। डॉ. श्रीनेत 16 वर्षों से पैसिफिक हॉस्पिटल, लच्छीपुर में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने नसों के दर्द, गठिया, कमर दर्द व पुरानी दर्द संबंधी बीमारियों के सफल उपचार के माध्यम से कई लोगों को चलने लायक बनाया। वह खजूरगांवा खास कैम्पियरगंज के निवासी हैं। डॉ. श्रीनेत के सम्मानित होने पर पैसिफिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सैयद हबीब समेत कई चिकित्सकों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.