गोरखपुर, जुलाई 22 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सिरदर्द केवल तनाव या थकान का नहीं है, बल्कि बिना डॉक्टरी सलाह के दर्द निवारक दवाओं का बार-बार सेवन भी इसकी बड़ी वजह बन रहा है। दुनिया भर में करोड़ों लोग सिरदर्द की समस्या से पीड़ित हैं। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में यह समस्या अधिक देखी गई है। एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. आशुतोष तिवारी के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। यह शोध वर्ष 1990 से 2023 के बीच 18 देशों में किए गए अध्ययनों के विश्लेषण पर आधारित है। अध्ययन के निष्कर्ष प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका द लैंसेट रीजनल हेल्थ-साउथ ईस्ट एशिया में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में करीब 41 हजार से अधिक लोगों के आंकड़ों का मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक माइग्रेन, तनाव रहित सिरदर्द और दवाओं के अधिक उपयोग से होने वाला सिर...