पटना, मई 2 -- दिल्ली में बिहारी लड़के की हत्या पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के 'मार दिया तो मार दिया' वाले बयान से सियासी पारा गर्माया हुआ है। अब नरेंद्र मोदी कैबिनेट में उनके सहयोगी एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने भी मांझी के बयान की निंदा की है। चिराग ने मांझी को नसीहत दी है कि अगर वह पीड़ित परिवार का दर्द नहीं समझ सकते, तो उस पर नमक भी नहीं छिड़कना चाहिए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "जीतनराम मांझी मेरे सहयोगी हैं। सम्मानित हैं, बड़े-बुजुर्ग हैं, आदरणीय हैं। लेकिन इस तरह से नहीं बोलना चाहिए। एक बिहारी ही नहीं, देश के किसी भी व्यक्ति की हत्या की जाए, चाहे वो किसी भी जाति, धर्म, या राज्य का हो। आप नहीं बोल सकते हैं कि मर गया तो मर गया। आपको उस परिवार का दर्द का एहसास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.