गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सहजनवा के मुख्य संरक्षक डॉ. राजीव गुलाटी ने कहा कि दांत टूटने, निकल जाने या गिर जाने के बाद अब डेंटल इंप्लांट से उसे दोबारा स्थापित किया जा सकता है। इसमें कृत्रिम दांत को जबड़े की हड्डी में सर्जरी के जरिए लगाया जाता है। हड्डी से इंप्लांट के जुड़ने के बाद उसके ऊपर एबटमेंट और कैप लगाया जाता है। इससे खोए दांत की कार्यक्षमता और चबाने की क्षमता बहाल करने में मदद मिलती है। इससे अगल-बगल के दांत भी सुरक्षित हो जाते हैं। डॉ. गुलाटी रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सहजनवां के तत्वावधान में गुलरिहा स्थित होटल रेडिएंट रिजार्ट में आयोजित कार्यशाला को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- डेंटल फेस्ट आयोजन में दंत प्रत्यारोपण इंप्लांट विधि की दी जानकारी डॉ. गु...