दर्दनाक! बचपन डे केयर सेंटर के गेट के नीचे दबकर मासूम की मौत, झूला झूलने के लिए चढ़ते ही टूटकर गिरा
संवाददाता, मई 31 -- यूपी के लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। निशातगंज में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की लापरवाही कहें या अनदेखी जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। विभाग की ओर से संचालित 'बचपन डे केयर सेंटर' का लोहे का मुख्य गेट गिरने से आठ वर्षीय बच्चे शिवा की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मासूम शिवा गेट पर लटककर झूला झूल रहा था। तभी गेट गिर गया। लोगों ने उसे गेट के नीचे से निकालकर लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल की चौखट तक पहुंचते-पहुंचते जिंदगी जंग हार चुकी थी। डॉक्टरों ने जैसे ही उसकी थमी हुई सांसों की पुष्टि की, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मृत बच्चे को लेकर लौटे और सेंटर के गेट पर ही शव रखकर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस को भी घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महानगर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.