मेरठ, जनवरी 24 -- शुक्रवार शाम को कस्बा करनावल के मुख्य बाजार में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में शहीद हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जवानों को ले जा रहा सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में दस जवान बलिदान हो गए। जबकि 11 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे देश में शोक का माहौल है। हादसे से दुखी युवाओं ने पूर्व फौजी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में कैंडिल मार्च का आयोजन किया। मुख्य बाजार में एकत्र हुए युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पूर्व फौजी तेजपाल सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.