गौरीगंज, अप्रैल 6 -- अमेठी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के कोरारी गिरधरशाह गांव निवासी अमन सिंह (19) और सुजल सिंह (18) रविवार देर रात पास के हथकिला गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे तिवारीपुर गांव के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय निमंत्रण से लौट रहे अन्य युवकों ने हादसा देखा। उन्होंने तुरंत निजी वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को ट्रा...